फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amrit Mahotsav of independence har ghar tiranga campaign in agra

Amrit Mahotsav: आगरा में हर घर लहराएगा तिरंगा, पांच लाख से अधिक झंडों के निर्माण का लक्ष्य

Sun, 05 Jun 2022 12:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 12:48 PM IST
सार

‘हर घर तिरंगा’ के तहत जिले में पांच लाख से अधिक झंडों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। स्वयं सहायता समूहों से झंडों का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Amrit Mahotsav of independence har ghar tiranga campaign in agra
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। आगरा जिले में सभी घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शनिवार को वर्चुअल संवाद में जिलाधिकारी ने जनपद एवं विकास खंड स्तर पर समितियों का गठन करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ के तहत जिले में पांच लाख से अधिक झंडों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर घर तिरंगा का लिंक दिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों से झंडों का निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्रों पर पांच जून तक झंडा बनाने वाले लोगों का चयन किया जाएगा। पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। स्कूलों में अभिभावकों की बैठकें आयोजित कर जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सरकारी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं को लक्ष्य देने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा कार्यक्रम

- 5 से 10 जून तक झंडा सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- 10 से 15 जून प्रेरकों का प्रशिक्षण, शैक्षिक संस्थानों में बैठक। 
- 15 जून से 15 जुलाई तक लक्ष्य के अनुरूप झंडों का निर्माण। 
- 15 जुलाई से 5 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों, स्कूलों में झंडे पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed