फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amit Trading Company's license suspended for overrating of urea

यूरिया की ओवररेटिंग पर अमित ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निलंबित

Sun, 28 Nov 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amit Trading Company's license suspended for overrating of urea
मैनपुरी। रविवार को जिला कृषि अधिकारी ने यूरिया की ओवररेटिंग की शिकायतों पर विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। यूरिया की ओवररेटिंग की शिकायत पर वह एक दुकान पर जांच करने पहुंचे। यहां विक्रेता दुकान बंद कर भाग गया। इस पर अमित ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अन्य दो विक्रेताओं को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

लगातार यूरिया की ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही हैं।
इसी दौरान एक किसान ने जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह से शिकायत की थी कि अमित ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर खेड़ा द्वारा उर्वरक की ओवर रेटिंग की जा रही है। रविवार को जब जिला कृषि अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे तो विक्रेता दुकान बंद कर भाग गया। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। वहीं गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी पर निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलीं। यहां भौतिक सत्यापन में यूरिया का स्टॉक शून्य मिला जबकि एफएमएस के अनुसार 36 मीट्रिक टन स्टॉक प्रदर्शित हो रहा था। वहीं एएसपी के 620 बैग उपलब्ध थे, लेकिन ये एफएमएस पर दर्ज नहीं थे। इसके अलावा जय मां दुर्गा खाद भंडार पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिला कृषि अधिकारी ने दोनों विक्रेताओं को नोटिस जारी का उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद जिला कृषि अधिकारी गांव मानिकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। विजय खाद भंडार पर उन्होंने अपने सामने किसानों को निर्धारित कीमत पर डीएपी का वितरण कराया। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार निर्धारित कीमत 266.50 रुपये से अधिक लेता है तो उन्हें सूचित करें। उसका लाइसेंस निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed