{"_id":"5b3c70984f1c1b5d478b4805","slug":"amit-shah-will-meeting-with-enlightened-class-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ब्रज भूमि से करेंगे मिशन 2019 का आगाज, 2014 की इस रणनीति पर काम करने का देंगे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ब्रज भूमि से करेंगे मिशन 2019 का आगाज, 2014 की इस रणनीति पर काम करने का देंगे संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति का आगाज ब्रज भूमि से करेगी। पांच जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विस्तारकों को संगठन की मजबूती का मंत्र देंगे।
वहीं आईटी सेल को चुनावी गणित समझाकर सोशल मीडिया को हथियार बनाने का संदेश देंगे। इसके साथ ही शहर के प्रबुद्ध वर्ग के साथ सूरसदन में बैठक कर मोदी सरकारी की रीति-नीति और सरकार उपलब्धियों का बखान करेंगे।
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि अमित शाह पांच जुलाई को सुबह करीब नौ बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे।एयरपोर्ट से सीधे फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष विलास पहुंचेंगे, यहां संगठनात्मक बैठक लेंगे।

BJP
जिसमें ब्रज क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र और कानपुर, बुंदेलखंड के विस्तारक और आईटी विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे। शाम चार बजे से सूरसदन में प्रबुद्ध जन सम्मलेन को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आदि भी रहेंगे।
अमित शाह की बैठक में करीब 80 विस्तारक शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो इस संगठन कार्य में जुटे विस्तारकों का उत्साहवर्धन और अभिनंदन होगा। इसके साथ ही अमित शाह उन्हें संगठन के विस्तार के संबंध में मंत्र देंगे।

रणनीति बताएंगे
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए विरोधियों के किले को ध्वस्त करने की रणनीति बताएंगे। इस बैठक में ब्रज क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के विस्तारक शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी आईटी के माध्यम से तूफान खड़ा कर दिया था। इस बार भी आईटी के माध्यम से सोशल मीडिया को हथियार बनाने की योजना पर काम होगा।
इसके लिए सभी क्षेत्रों के आईटी प्रभारियों की बैठक होगी। केवल सोशल मीडिया ही नहीं संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए आईटी का उपयोग किया जाएगा।