फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amit shah says, this time over 300

अमित शाह बोले, अबकी बार भाजपा 300 पार

Sun, 26 Dec 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
amit shah says, this time over 300
कासगंज। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां इस बार प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश से गुंडे पलायन कर गए । इसलिए यूपी में अबकी बार भाजपा 300 पार कर जाएगी । उन्होंने सपा-बसपा को सिर्फ परिवार और जाति की पार्टियां बताया। तंज कसा, प्रदेश में तो बुआ और बबुआ ने भी सरकारें चलाईं, लेकिन दोनों ने जनता का नहीं अपने परिवारों का भला किया।
विज्ञापन

बारह पत्थर मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने सूकरक्षेत्र की धरा को रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास की जन्मभूमि, भगवान वराह की अवतरण स्थली व क्रांतिकारी महावीर सिंह राठौर की जन्म स्थली बताते हुए नमन किया। कहा कि भाजपा की जन संदेश यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंच रही है और इस यात्रा में जो जनता का विश्वास देखने को मिल रहा है वह अकल्पनीय है। कहा कि सपा शासन काल में प्रदेश में गुंडे और दादा रहते थे और अब उत्तर प्रदेश सिर्फ हनुमान दादा का प्रदेश है। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की कल्पना सिर्फ भाजपा शासन काल में ही संभव हो पाई है। इससे पहले तो कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। क्योंकि सबको पता है कि राम भक्तों पर गोलियां किसने चलवाईं। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर का भव्य निर्माण कराया है। केंद्रीय मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा मुखिया मायावती और कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। जब कश्मीर से धारा 370 भाजपा ने हटाई तो सपा, बसपा, कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। क्या इनको सत्ता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दंगे होते थे। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते बल्कि कानून का राज कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव बाउंड्री लगाने वाला चुनाव है। सही बैट्समैन वही है जो चौका लगाए। वर्ष 2014 में, 2017 में फिर 2019 में सत्ता की कमान आपने भाजपा को सौंपी। अब चौका लगाने की बारी है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में दो एक्सप्रेस वे थे। भाजपा शासनकाल में पांच एक्सप्रेस वे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं भी भाजपा सरकार में बेहतर हुई हैं। कहा कि योगी सरकार सभी वर्गों की हितैषी सरकार है। सरकार ने चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया और गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed