फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amit Shah will address public meeting in Kasangaj today

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कासगंज में: बारह पत्थर मैदान पर जनसभा को करेंगे संबोधित

Sun, 26 Dec 2021 10:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 10:18 AM IST
सार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार को कासगंज में पहुंचेगी। यहां यात्रा जनसभा में बदलेगी। इस जनसभा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah will address public meeting in Kasangaj today
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। कुछ ही देर में केंद्रीय गृहमंत्री यहां पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सुबह से ही सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी है। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


भाजपाइयों में उत्साह
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली हैं। इधर केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। दिनभर कार्यक्रम की तैयारियों में भाजपाई जुटे रहे।
विज्ञापन


डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की गई हैं। सरकारी कार्यक्रम मिलने के बाद अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार और अन्य अधीनस्थों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। अधिकारियों को तैनाती स्थल भी आवंटित कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन पर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स मिला है। एक अतिरिक्त एएसपी व दो सीओ दूसरे जिलों से मिले हैं। कासगंज जिले का पुलिस फोर्स सुरक्षा में लगाया गया है। पीएसी बल भी हेलीपैड से लेकर जनसभास्थल तक तैनात किया गया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जनसभा में बड़ी संख्या में केंद्रीय गृहमंत्री को सुनने के लिए सैलाब उमड़ेगा। पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। लोग केंद्रीय गृहमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed