{"_id":"620aa663d05001386573318a","slug":"amit-shah-and-keshav-prashad-maurya-public-meeting-mainpuri-news-agr5243412178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी संग्राम में हुई दिग्गज नेताओं की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी संग्राम में हुई दिग्गज नेताओं की एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दूसरे चरण के चुनाव के बाद अब मैनपुरी के भी सियासी संग्राम में दिग्गज नेताओं की एंट्री हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा से इसकी शुरुआत की। वहीं मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बरनाहल और किशनी क्षेत्र में जनसभा करेंगे।
14 फरवरी को दूसरे चरण के मतदान के बाद अब इन नेताओं को रुख तीसरे चरण की ओर हो गया है। इसी के चलते मैनपुरी की चारों सीटों के सियासी संग्राम में भी दिग्गज नेताओं की एंट्री हो गई है। सोमवार को भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशनी के पतारा में जनसभा को संबोधित किया। वहीं अब मंगलवार को केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह मैनपुरी आ रहे हैं। वे सुबह 11 बजे क्रिश्चियन मैदान में जनसभा करेंगे।
वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि वे करहल विधानसभा क्षेत्र के नवाटेढ़ा में अपराह्न तीन बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम डीपीएस स्कूल किशनी में शाम चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर 18 फरवरी को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी सदर सीट पर जनसभा को संबोधित करने आ सकते हैं। हालांकि अभी इस संबंध में अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।