{"_id":"5e4b61b78ebc3ef28b0eb91e","slug":"american-president-will-visits-tajmahal-culture-of-braj-will-present-by-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति को ब्रज की संस्कृति से रूबरू कराएंगे तीन हजार कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति को ब्रज की संस्कृति से रूबरू कराएंगे तीन हजार कलाकार
Wed, 19 Feb 2020 01:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरिया एयरपोर्ट पर चरकुला नृत्य... अजीत नगर में मयूर नृत्य..... माल रोड पर बरसाने की लठामार होली.... फूल सैयद पर फूलों की होली... जी हां। कुछ ऐसा ही नजारा होगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल जाने के दौरान।
चौराहों ही नहीं, सड़क के दोनों ओर प्लेटफार्म पर भी 3000 कलाकार ब्रज की संस्कृति से ट्रंप को रूबरू कराएंगे। हालांकि कथक, भारत नाट्मय, भंगड़ा सहित और भी नृत्य होंगे लेकिन उत्सव की तरह किए जा रहे इस आयोजन में सबसे ज्यादा ब्रज के रंग ही बिखरेंगे।
पहले 2000 कलाकार बुलाए जा रहे थे। इन्हें बढ़ाकर अब तीन हजार कर दिया गया है। पूरा रूट रंग बिरंगा रहेगा। एक दिन पहले ही कलाकार अभ्यास शुरू कर देंगे। ट्रंप 24 को दोपहर बाद साढ़े चार बजे आएंगे जबकि कलाकार सुबह ही अपने अपने स्थान पर पहुंच जाएंगे। ट्रंप को हर कदम पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कलाकार देश भर से बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कलाकारों का भी सत्यापन करेगी पुलिस
सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक कलाकार का सत्यापन किया जाएगा। उसे पुलिस की ओर से आईकार्ड जारी किया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि वेरीफिकेशन डेस्क बना दी गई है। इसी पर सत्यापन का काम होगा।