फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   America's secretary was made to crown by a fake guide

अमेरिकी सचिव को फर्जी गाइड ने ताज घुमाया

Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
America's secretary was made to crown by a fake guide
आगरा। ताजमहल पर लपकों और फर्जी गाइडों पर कार्रवाई न किए जाने से पर्यटक धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया। अमेरिका के सचिव को फर्जी गाइड ने ताजमहल का दीदार कराया।
विज्ञापन

फर्जी गाइड ने गले में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का स्टेट गाइड लाइसेंस पहना था, जिस पर पर्यटन महानिदेशक के नाम की फर्जी मुहर लगी थी। अमेरिका के सचिव का प्रोटोकॉल निर्धारित था, फिर भी यह गंभीर लापरवाही हुई। इस मामले में यूपी स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन की जांच के बाद पता लगा कि उनके सदस्यों के असली लाइसेंस पर पर्यटन महानिदेशक के तौर पर अमृत अभिजात की मुहर लगी है, जबकि फर्जी गाइड के कार्ड में अभिजात की जगह ओहिजात लिखा था।
विज्ञापन

स्टेट गाइड का फर्जी पहचानपत्र लेकर अमेरिका के पर्यटक को घुमाया गया। हमने जांच कराई है, जिसमें उस व्यक्ति को कभी लाइसेंस जारी ही नहीं किया गया। फर्जी कार्ड से प्रवेश पर एएसआई और पर्यटन विभाग दोनों ही कार्रवाई करें। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। - दीपक दान, अध्यक्ष, यूपी स्टेट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह का पहचानपत्र कथित गाइड ने पहना हुआ है, वह फर्जी प्रतीत होता है। इस पर जो मुहर लगी है, वह भी गलत है। फिर भी पर्यटन कार्यालय के अपने रिकॉर्ड से जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अनूप चंद्र मिश्रा, संयुक्त निदेशक पर्यटन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed