फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ambulence stuck in road jam for one hour

अतिक्रमण के कारण लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
ambulence stuck in road jam for one hour
21एमएनपी-23-कुसमरा में जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MAINPURI
कुसमरा। कस्बे में अतिक्रमण के कारण हर रोज जाम लगता है। बृहस्पतिवार को यादव नगर पर जाम लगा गया। इससे मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत करके जाम में फंसी एंबुलेंस को निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर यादव नगर चौराहे पर सड़क किनारे खड़े हठ ठेलों की वजह से जाम लग गया। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान किशनी की तरफ से आ रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस को मैनपुरी रोड पर जाना था। एंबुलेंस के जाम में फंसने पर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे, लेकिन जाम बढ़ता ही चला गया। जल्दी निकलने के चक्कर में छोटे वाहन चालक इधर-उधर से निकले तो जाम में फंस गए। बाद में पुलिस के सख्ती बरतने पर जाम खुल सका। लगभग एक घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। कस्बा निवासी रामस्वरूप का कहना है कि सड़कों पर अतिक्रमण होने से आए दिन यहां जाम लगा है। अतिक्रमण पर न तो पुलिस का ध्यान है और न ही नगर पंचायत का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed