फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance Not Get By Health Department Family Took Dead Body On Bike

इंसानियत शर्मसार : फिरोजाबाद में परिजनों को नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक पर ले गए बच्ची का शव

Thu, 04 Mar 2021 07:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Mar 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
Ambulance Not Get By Health Department Family Took Dead Body On Bike
बाइक पर शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिली। बालिका के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों को स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करा सका। परिजन बाइक पर रखकर शव को सरकारी ट्रॉमा सेंटर से पोस्टमार्टम हाउस तक ले गए।
विज्ञापन

 
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव बरतरा निवासी हरीशंकर की छह वर्षीय पुत्री दिव्या एक मार्च को सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से घायल हो गई थी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। हरीशंकर ने बताया कि मंगलवार रात दिव्या की हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर करने की बात कही। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह दिव्या को लेकर आगरा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको भर्ती करने से मना करते हुए घर ले जाने की बात कही। सुबह करीब छह बजे वह दिव्या को लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर आए। यहां चिकित्सकों ने दिव्या को मृत घोषित करते हुए शव ले जाने की बात कह दी। लेकिन एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं कराई। इस पर वह बाइक पर ही शव को सरकारी ट्रॉमा सेंटर से पोस्टमार्टम हाउस पर लेकर पहुंचे। अस्पताल में शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं थी। 
विज्ञापन

कासगंज: पिता ने दिया था खौफनाक वारदात को अंजाम, हत्या के बाद नहर में फेंका मासूम का शव
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. आलोक कुमार खुद सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवारीजन स्टाफ के बिना संज्ञान के बालिका के शव को ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed