फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance did not come for an hour, the woman kept moaning

एक घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, कराहती रही महिला

Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ambulance did not come for an hour, the woman kept moaning
मैनपुरी। जिला अस्पताल से शुक्रवार को रेफर की गई कैंसर पीड़ित महिला को एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। वह एक घंटे तक स्ट्रेचर पर ही कराहती रही। सीएमएस के हस्तक्षेप करने के बाद उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा जा सकता।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के गांव नगला पेंठ निवासी जागेश्वर सिंह की 65 वर्षीय पत्नी संजीवनी देवी कैंसर से पीड़ित हैं। शुक्रवार को परिजनों ने उन्हें दोपहर साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे 11:40 बजे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर कई, बार फोन किया और मरीज को बेड से स्ट्रेचर पर लेकर बरामदे में आ गए।
विज्ञापन

दो बार डॉक्टर से भी 108 सेवा के तहत लखनऊ से बात की गई। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली। इसी दौरान सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग इमरजेंसी में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने महिला को स्ट्रेचर पर लेटा देख जानकारी की। इसके बाद उन्होंने डीसी एंबुलेंस से फोन पर बात कर तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। करीब 12:44 पर महिला को एंबुलेंस मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित थी महिला
जिले में कैंसर का इलाज नहीं है। महिला की हालत भी गंभीर थी। इसीलिए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। परिजन भी बिगड़ी हालत को लेकर चिंतित थे।
जिले की 108 सेवा की सभी एंबुलेंस उस समय व्यस्त थीं, इस कारण महिला को एंबुलेंस नहीं मिल सकी। सीएमएस का फोन आने पर पांच मिनट में महिला को जीवन रक्षक एंबुलेंस सेवा से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विजय प्रताप, जिला प्रोग्राम मैनेजर, एंबुलेंस सेवा
महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 108 सेवा के तहत समय से महिला को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। जानकारी होने पर एंबुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर से बात कर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed