फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    Ambubachi Mahotsav 2022 to be celebrated after two years in jasrana kamakhya devi mandir

Ambubachi Mahotsav 2022: मां कामाख्या धाम में दो साल बाद मनाया जाएगा अंबुबाची महोत्सव, जानें कब से हो रहा शुरू 

Mon, 13 Jun 2022 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 05:10 PM IST
सार

मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना की वजह से पिछले दो साल से ये महोत्सव नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस साल भव्य आयोजन करने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
 Ambubachi Mahotsav 2022 to be celebrated after two years in jasrana kamakhya devi mandir
मां कामाख्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में मां कामाख्या धाम में मनाए जाने वाले अंबुबाची महोत्सव की तैयारियों को लेकर मां कामाख्या धाम में धाम से जुड़े लोगों की बैठक हुई। बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान एक दिवसीय महोत्सव को दो दिवसीय करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव 22 से 26 जून तक मनाया जाएगा। 

विज्ञापन

दो वर्षों से नहीं हो सका था आयोजन 

मां कामाख्या धाम में हुई बैठक में मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कोरोना के कारण दो वर्षों से महोत्सव नहीं हो सका था। इस वर्ष धूमधाम से 22 से 26 जून तक आयोजन किया जाएगा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए महोत्सव को दो दिवसीय करने का फैसला लिया गया। अब भक्तों को 25 एवं 26 जून को मां के विशेष दर्शन होंगे। बैठक में विशेष यादव, नीलकमल यादव, केपी सिंह, सतीश मिश्रा, सुरेश गुप्ता, मुकेश शर्मा, साधू यादव, महेश अग्रवाल, रामदत्त दीक्षित, मुन्ना गुप्ता, बसंत गुप्ता, विनोद पचौरी, विष्णु यादव, सुधीर लेखपाल, जेके पचौरी लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 38 वर्षों से मनाया जा रहा है महोत्सव

जसराना में मां कामाख्या के विग्रह की स्थापना अक्तूबर 1984 में हुई थी। सबसे पहला अंबुबाची महोत्सव धाम के संस्थापक स्वामी माधवानंद के निर्देशन में जून 1985 में मनाया गया था। तभी से जसराना में प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में कई प्रदेशों से आते हैं भक्त  

अंबुबाची महोत्सव के दौरान 22 जून को मां कामाख्या के गर्भगृह के पट बंद किए जाएंगे। 25 जून को मां के गर्भगृह के पट खोले जाएंगे। 22 जून से 26 तक मनाए जाने वाले अंबुबाची महोत्सव के दौरान हजारों की संख्या में भीड़ उमडे़गी। मां के दर्शनों के लिए आसपास के जनपदों के साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बिहार से भी लोग दर्शनों को आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed