{"_id":"5e313e7f8ebc3e4b3268da60","slug":"ambedkar-statue-installed-overnight-on-vacant-land-stress-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली जमीन पर रातों रात लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा, गांव में तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली जमीन पर रातों रात लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा, गांव में तनाव का माहौल
Wed, 29 Jan 2020 01:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
खाली जमीन पर लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रायभा में खाली जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने से गांव में माहौल गरमा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। ग्रामीण प्रतिमा को हटाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया है।
मंगलवार रात खाली पड़ी तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने आंबेडकर की मूर्ति लगवा दी। बुधवार सुबह लोगों को इस प्रतिमा की जानकारी हुई तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर तत्काल मौके पर एसडीएम किरावली महेश कुमार गुप्ता, सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे प्रतिमा को तत्काल हटाने की मांग की। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को प्रतिमा को तत्काल हटाने का आश्वासन देकर शांत किया। इस मामले में एसडीएम किरावली महेश कुमार गुप्ता का कहना है कि तालाब की जमीन पर रात को लगाई गई आंबेडकर प्रतिमा को हटवा दिया है। गांव में अब शांति का माहौल है