फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambedkar statue installed in Bhikanpur park damaged tension spread

शरारती तत्वों की करतूत: भीकनपुर पार्क में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा कर दी क्षतिग्रस्त, फैला तनाव

Fri, 28 Apr 2023 08:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 08:50 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
 

विज्ञापन
Ambedkar statue installed in Bhikanpur park damaged tension spread
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना पर रामगढ़ पुलिस व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त की जगह नई प्रतिमा लगाई जाएगी। तथा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


भीकनपुर के समीप संपर्क मार्ग स्थित पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। तड़के जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी रोष फैल गया। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ कमलेश कुमार ने लोगों को समझाकर नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने। सीओ कमलेश कुमार के मुताबिक शहर में घटना करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होगी। तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: एटा में एक हफ्ते में लड़की का दो बार अपहरण, दोनों बार किया गया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ पकड़कर भेजा जेल

थाना अरांव पुलिस ने बामई चौराहे पर बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की। उनमें से एक भाग गया। पुलिस ने टिन्नी उर्फ विपिन को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed