{"_id":"6303736ccd095302836d0691","slug":"ambedkar-followers-demand-to-name-jama-masjid-metro-station-as-ambedkar-chowk-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम आंबेडकर चौक रखने की मांग, लोगों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम आंबेडकर चौक रखने की मांग, लोगों ने निकाला पैदल मार्च
Mon, 22 Aug 2022 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:45 PM IST
सार
डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता मंच के आंबेडकर अनुयायियों ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर आंबेडकर चौक रखे जाने की मांग की।
विज्ञापन
आंबेडकर अनुयायियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिजलीघर पर प्रस्तावित जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग को लेकर लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रावली महादेव मंदिर से कलेक्ट्रेट तक आंबेडकर अनुयायियों ने पैदल जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट में डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर उनकी नहीं सुनी गई पुकार तो वह विधायक, मंत्रियों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता मंच के बैनर तले रावली महादेव मंदिर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर बाबा साहब के नाम पर जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम रखने की मांग की। अनुयायियों का तर्क है कि बिजलीघर पर प्रस्तावित स्टेशन के सामने ही चक्कीपाट बुद्ध विहार है, जहां बाबा साहब की अस्थियां रखी गई हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1956 में बाबा साहब ने ही इस बुद्ध विहार की स्थापना की थी, इसलिए मेट्रो स्टेशन का नाम आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन किया जाए। मंच के अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि मेट्रो स्टेशन का नाम न बदलने पर विधायक और मंत्रियों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान राज नारायण, एसबी दिनकर, राकेश राज, बच्चू सिंह, राजेश छत्रपति, सुनील सागर, राज कुमार, शेखर सुमन, कंचन भारती, शारदा देवी, लता कुमारी, विमला देवी, मदन मोहन, ओम प्रकाश, शिवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन