{"_id":"677cb51e1625f49525074952","slug":"amazing-thieves-before-stealing-they-cook-and-eat-puri-sabzi-then-steal-the-goods-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब के चोर: चोरी करने से पहले पूड़ी-सब्जी बनाकर खाते हैं, फिर उड़ाते हैं माल; 10 दिन में की तीन वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब के चोर: चोरी करने से पहले पूड़ी-सब्जी बनाकर खाते हैं, फिर उड़ाते हैं माल; 10 दिन में की तीन वारदात
Tue, 07 Jan 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:31 AM IST
सार
कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने 10 दिन के अंदर तीन बार चोरी की। चोर यहां पर वारदात से पहले पूड़ी-सब्जी बनाकर खाते हैं और उसके बाद चोरी करते हैं।
विज्ञापन
चोरी
विस्तार
आगरा के सदर के रोहता स्थित कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने 10 दिन में तीन बार चोरी की। चोरी के दौरान रसोई में पूड़ी-सब्जी बनाकर खाई। आग जलाकर शरीर को गर्म भी किया। प्रधान ने सीसीटीवी लगवाए तो अगले ही दिन डीवीआर चुरा लिया। दो वर्ष पहले विद्यालय में लगातार 14 बार चोरी होने पर पुलिस तैनात की गई थी। अब फिर घटना हो गई।
बरौली अहीर ब्लाक के रोहता कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता सक्सेना ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि 25 दिसंबर की रात चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर बच्चों के खाने के बर्तन और राशन का सामान चोरी किया। इससे पहले पूड़ी-सब्जी बनाकर खाई। दूसरे दिन पता चला।
इस पर बचा सामान दूसरे कमरे में रख दिया। मगर, चोर ने अगले ही दिन कमरे का गेट तोड़ दिया। 30 दिसंबर की रात में चोर 8 लाॅकर और अलमारी तोड़ बच्चों के खिलौने और सामान ले गए। प्रधान के कहने पर विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। 3 जनवरी को चोर कार्यालय का ताला तोड़कर डीवीआर और सामान चोरी कर ले गए। एक संदिग्ध व्यक्ति कैमरे में दिखाई दिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।