{"_id":"6850e2bfdfc81fe58e096c54","slug":"amazing-feat-of-ada-lies-about-subhash-park-presented-in-front-of-the-minister-in-charge-investigation-reveal-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीए का गजब कारनामा: प्रभारी मंत्री के सामने परोसा सुभाष पार्क का झूठ, पड़ताल में खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए का गजब कारनामा: प्रभारी मंत्री के सामने परोसा सुभाष पार्क का झूठ, पड़ताल में खुल गई पोल
Tue, 17 Jun 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:06 AM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण के सुभाष पार्क के सुंदरीकरण को लेकर प्रभारी मंत्री के सामने परोसी गई झूठ की पोल खुल गई। कार्य पूरा नहीं हुआ और प्रभारी मंत्री को कागजों में रिपोर्ट कुछ और ही सौंप दी।
विज्ञापन
सुभाष पार्क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिकारियों को गैर जिम्मेदाराना रवैया देखिए। जनपद के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की समीक्षा में झूठ परोस दिया। सुभाष पार्क का सुंदरीकरण व अन्य कार्य की कागजों में 100% भौतिक प्रगति दर्शा दी। यह भी बताया कि 15 जून को कार्य पूर्ण हो चुका है। पर, अमर उजाला टीम की पड़ताल में सच सामने आ गया।
विज्ञापन
अमर उजाला टीम ने सोमवार को एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क की पड़ताल की। 4.20 करोड़ की लागत से बन रहे पार्क के एंट्री गेट से लेकर पार्किंग जोन, कैफैटेरिया, टिकट काउंटर व अन्य निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। सोमवार को दो महिलाएं बच्चों को पार्क घुमाने आईं तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में लगे झूले व अन्य उपकरणों की गुणवत्ता भी संदिग्ध दिखी। इस पार्क को पीपीपी मॉडल पर एडीए ने एक फर्म को निर्माण व संचालन के लिए दिया है। 12 फरवरी 2024 को पार्क के पुनरुद्धार का कार्य स्वीकृत हुआ था। जिसे फरवरी 2025 में पूरा होना था। लेकिन, ठेकेदार की लापरवाही और एडीए इंजीनियर्स व अधिकारियों की लचर कार्यशैली के कारण पार्क का काम पिछड़ता गया।
तत्कालीन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने इस लापरवाही पर ठेकेदार फर्म पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना लगने के बाद भी कार्य कछुआ चाल से हुआ। समीक्षा में एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन ने पर्यटन मंत्री को जो विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दिखाई, उसमें 15 जून को कार्य पूर्ण हो चुका दर्शाया गया। इस समीक्षा में एडीए सचिव के साथ डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार भी शामिल थे।
मांगा जाएगा जवाब
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एडीए के अधिकारियों से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा। पार्क का अधूरा कार्य पूर्ण कराया जाएगा। गुणवत्ता की जांच कराएंगे।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एडीए के अधिकारियों से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा। पार्क का अधूरा कार्य पूर्ण कराया जाएगा। गुणवत्ता की जांच कराएंगे।