फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazing 55 challans on Subhash's auto and 45 on Farukh's bike not paying the mitigation fee

गजब की दबंगई: सुभाष की ऑटो के 55 और फारुख की बाइक पर 45 चालान, नहीं दे रहे शमन शुल्क

Fri, 24 Feb 2023 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

150 वाहनों के मालिकों को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। यह चालान वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक जगह-जगह काटे गए हैं।

विज्ञापन
Amazing 55 challans on Subhash's auto and 45 on Farukh's bike not paying the mitigation fee
एमजी रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गजब की दबंगई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ऑटो के 55 बार और बाइक के 45 बार चालान हुए। इसके बाद भी वाहन मालिकों ने न तो शमन शुल्क जमा किया और न ही अपने चालान का निस्तारण कराया। यातायात विभाग की टीम ने ऐसे एक-दो नहीं करीब 150 लोगों को चुना है, जिनके वाहनों पर 20 या उससे अधिक चालान काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के मुताबिक, नाई की मंडी क्षेत्र के सुभाष चंद के ऑटो के सबसे ज्यादा 55 चालान कटे हैं। इनमें ज्यादातर एमजी रोड पर काटे गए हैं। मगर, ऑटो मालिक ने अब तक एक का भी निस्तारण नहीं कराया है। शमन शुल्क का भुगतान नहीं किया है। ऐसा ही कुछ हाल लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले फारुख कुरैशी का है। उनकी बाइक के 47 चालान कट चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने किसी का निस्तारण नहीं कराया।
विज्ञापन


यह हैं टाप-10
सुभाष चंद कपूर - 55 चालान - ऑटो

फारुख कुरैशी - 47 चालान - बाइक
मोहन कुमार - 42 चालान - बाइक

गौतम कुमार - 37 चालान - एक्टिवा
सनी कुमार - 36 चालान - ऑटो

नसीम अहमद - 35 चालान - बाइक
प्रतीक कुमार - 35 चालान - बाइक

आशीष कुमार - 31 चालान - एक्टिवा
गब्बर - 31 चालान - बाइक

किशोर - 31 चालान - एक्टिवा

विधिक कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि 150 वाहनों के मालिकों को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। यह चालान वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक जगह-जगह काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में 1116 निस्तारित
यातायात पुलिस कार्यालय और दीवानी में पिछले दिनों लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इसमें वाहनों के चालान के निस्तारण की व्यवस्था की गई थी। चार दिन में 1116 चालान का निस्तारण किया गया। 10 लाख रुपये शमन शुल्क भी जमा कराया गया।


बिना हेलमेट के चालान अधिक
जिन 150 वाहनों को चिह्नित किया गया है, उनमें बाइक, ऑटो, स्कूटर आदि शामिल हैं। दोपहिया वाहनों में हेलमेट के चालान अधिक हैं। स्मार्ट सिटी के कैमरों से अधिक चालान कटे गए हैं। यातायात पुलिस ने भी वाहनों को रोककर चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed