फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala's innovative campaign Maa Tujhe Pranam

शहर का उत्सव बन गया है 'मां तुझे प्रणाम' जल्द होने जा रहा है आगाज

Fri, 03 Aug 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Aug 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's innovative campaign Maa Tujhe Pranam
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम 'विश्वास की विरासत' का आगाज होने जा रहा है। आयोजन को और भव्यता प्रदान करने के लिए बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


विद्यालय संगठनों के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में अपने स्तर से कार्यक्रम कराने के लिए कहा। सभी मिलकर लोगों से अपील करेंगे कि 15 अगस्त के दिन सुबह 10 बजे 52 सेकेंड एक साथ राष्ट्रगान करें।
विज्ञापन


अमर उजाला के अभिनव अभियान में शहर की महिलाएं ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। इनका कहना है कि 'मां तुझे प्रणाम' केवल स्वाधीनता दिवस का ही उत्सव नहीं है बल्कि इसके मंच से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए गए सुझाव

Amar Ujala's innovative campaign Maa Tujhe Pranam
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में शिक्षकगण - फोटो : अमर उजाला
सेंट जोंस कॉलेज की टीचर डॉ. मधुरिमा शर्मा ने कहा कि मां तुझे प्रणाम की कड़ी में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम होने चाहिए। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे पूरे जिले में एक साथ राष्ट्रगान होना चाहिए।

नप्सा अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि हमारे संगठन के विद्यालय देहात क्षेत्र में भी हैं। मां तुझे प्रणाम की कड़ी में उनमें भी कार्यक्रम कराए जा सकते हैं। सभी विद्यालय आयोजन से जुड़ेंगे। 

आगरा कॉलेज के टीचर डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि स्कूल और कॉलेजों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठियों का आयोजन करना चाहिए। कुछ अच्छे वक्ताओं को आमंत्रित करना चाहिए।

परिषदीय स्कूल की टीचर निधि श्रीवास्तव ने कहा कि मां तुझे प्रणाम के तहत बच्चों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कुछ कार्यक्रम पुरुषों के लिए भी होने चाहिए।

नारी शक्ति ने भी दर्ज कराई मौजूदगी

Amar Ujala's innovative campaign Maa Tujhe Pranam
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
'मां तुझे प्रणाम' में शहर की नारी शक्ति ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारियों का कहना था कि 'मां तुझे प्रणाम' केवल स्वाधीनता दिवस का ही उत्सव नहीं है बल्कि इसके मंच से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके मंचों से चुनकर आईं महिलाओं ने समाज में मुकाम बनाया है। इस मौके पर महिलाओं ने अपने सुझाव भी दिए।

लायंस क्लब कोहिनूर की बबीता चौहान ने कहा कि अमर उजाला ने स्वाधीनता दिवस के उत्सव में नन्हें मुन्नों को भी स्थान दिया है। इससे बच्चों को हमारे स्वतंत्रता दिवस और संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी, जोकि अच्छा प्रयास है। नई ऊर्जा के साथ महिलाएं एक बार फिर देशभक्ति के सिलसिले को आगे बढ़ाने में लगेंगी।

बना जन जन का अभियान

आराधना लेखिका मंच की हृदेश चौधरी ने कहा कि जन-जन का अभियान बन चुका है अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम। इसके मंच से शहर की महिलाओं की प्रतिभा निखारने में मदद मिली है। तीज क्वीन, डांस आगरा डांस जैसे कार्यक्रमों से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। 

रोटरी क्लब ऑफ आगरा की नीलू धाकरे ने बताया कि जिले में 11 अप्रैल को आए तूफान में हजारों पेड़ धराशायी हुए हैं। देशभक्ति के इस उत्सव में पौधरोपण को भी शामिल करना चाहिए। महिलाएं मां तुझे प्रणाम से गहरा लगाव रखती हैं। यही कारण है कि हर बार उनकी भागीदारी बढ़ जाती है।

इस मौके पर अंशिका सक्सेना, निकिता श्रीवास्तव, मोनिका अग्रवाल, अंशु चावला, जीनू, अंतरा जैन, बबीता सिंह,  ललितेश गुप्ता, पूनम जैन, शिप्रा जैन, सीमा गोयल,  अंशु चाहर, वीनू, शीला गुप्ता, विभु बत्रा, भावना गौतम, उपासना शिवहरे, नीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed