{"_id":"66bd9adc1c19fce8ea0711c7","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranam-national-anthem-on-independence-day-2024-in-agra-up-news-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड थम गया शहर, यूं छाया जश्न-ए-आजादी का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड थम गया शहर, यूं छाया जश्न-ए-आजादी का रंग
Thu, 15 Aug 2024 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:46 AM IST
सार
राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में आगरा के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह दस बजे प्रमुख चौराहों पर सायरन के साथ राष्ट्रगान बजा तो लोग सम्मान में जहां जिस स्थिति में थे खड़े हो गए। लोगों ने चौराहों पर अपने वाहनों का रोक इस अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सिकंदरा चौराहे पर हुआ राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जन-जन का अभियान बन चुके मां तुझे प्रणाम के तहत ताजनगरी ने हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़े राष्ट्रगान का इतिहास रचा। आगरा विकास मंच के सहयोग से शहर के प्रमुख चौराहों पर सुबह 10 बजे जन-गण-मन गूंजा। अमर शहीदों की प्रेरणादायी तस्वीरों के साथ दुल्हन की तरह सभी चौराहों पर तो लोगों ने जन-गण-मन गाया ही इसके साथ ही गली-मोहल्लों में भी 52 सेकेंड तक सावधान की मुद्रा में खड़े रहे। शहर ही नहीं, देहात में भी ऐसे ही दृश्य रहे।
15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम हरीपर्वत चौराहे पर हुआ। इसके साथ ही शहर के चौराहों को तिरंगों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता का उत्सव मनाया गया। सुबह ठीक 10 बजे चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए जो जहां है वहां थम गया और फिर राष्ट्रगान गाया गया। विभिन्न संगठन देशभक्ति के इस अभियान में हमारे सारथी बने।
हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, सूरसदन, राजा मंडी, साईं का तकिया और अन्य चौराहों को सजाया गया है। सुबह 10 बजे राष्ट्रगान हुआ। इसके पहले सुबह 9:30 बजे रामलाल वृद्धाश्रम की ओर से वाहन रैली निकाली गई। यह रैली सिकंदरा स्मारक से शुरू होकर वापस रामलाल वृद्धाश्रम पर समाप्त हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग रहे। आगरा दिल्ली हाईवे पर राष्ट्रगान हुआ, तो सभी के कदम थम गए। इसी कड़ी में जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के भूतल पर शिविर में चिकित्सक निशुल्क परामर्श दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन