{"_id":"5e9c9c658ebc3e76987d8d84","slug":"amar-ujala-impact-daroga-returns-money-to-victims-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए दरोगा ने पीड़ित से ली घूस, 'अमर उजाला' में खबर प्रकाशित होने पर लौटाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए दरोगा ने पीड़ित से ली घूस, 'अमर उजाला' में खबर प्रकाशित होने पर लौटाई रकम
Mon, 20 Apr 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा के खंदौली के रामनगर में लॉकडाउन के दौरान घर के सामने जुआ खेलने की मना करने पर जुआरियों ने घर में घुस कर मां-बेटे की पिटाई कर दी थी। शिकायत कर थाने के दरोगा ने कार्रवाई करने के लिए पीड़ित से ही दो हजार रुपये ले लिए थे।
कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने जुए का वीडियो वायरल करते हुए घूस लेने की शिकायत अफसरों से कर दी थी। खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर दरोगा ने पीड़ित को रकम तो वापस कर दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस अब भी दर्ज नहीं किया है।
घटना को अमर उजाला ने रविवार के अंक में उजागर किया तो थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। दरोगा पीड़ित कुलदीप के घर पहुंच गया। उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर घूस में ली गई दो हजार रुपये की रकम वापस कर दी।

आरोपियों के खिलाफ नहीं लिखा मुकदमा
पुलिस ने मामले में हमलावर जुआरियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पीड़ित से की गई मारपीट में तहरीर के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया।
रामनगर निवासी कुलदीप के मुताबिक घर के सामने लॉकडाउन के समय बस्ती के ही कुछ लोग जुआ खेलते हैं। मना करने पर उसे और उसकी मां मुन्नी देवी को घर में घुसकर पीट दिया था।
आरोप सही निकला तो दरोगा पर भी कार्रवाई
सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के साथ हुई मारपीट की जांच भी पुलिस कर रही है। पैसे लेने की भी जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर दरोगा के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।