World Blood Donor Day: अमर उजाला फाउंडेशन की पहल, फिरोजाबाद में रक्तदान कर 53 लोग बने महादानी
फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज और लक्ष्मी फाउंडेशन के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां रक्तदान कर 53 लोग महादानी बने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर मंगलवार अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यहां रक्तदान कर 53 लोग महादानी बने। इन सभी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 43 और लक्ष्मी फाउंडेशन के ब्लड बैंक में 10 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ सिरसागंज सर्वेश यादव ने फीता काटकर किया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा और सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र बांटे। शिविर में भारत विकास परिषद नेत्र ज्योति शाखा के अध्यक्ष मनोज मित्तल के नेतृत्व समाजसेवी और एमजी गर्ल्स पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी डॉ. संध्या द्विवेदी के नेतृत्व में छात्राएं पहली बार रक्तदान करने के लिए पहुंची।
एस सद्भावना सोसायटी, धनगर समाज महासंघ जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति, एसए ब्लड डोनेशन क्लब, नौजवान सोसायटी ब्लड डोनेशन क्लब के सदस्यों ने महादान में सहयोग किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नवीन जैन, एस सद्भावना वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, एसए ब्लड डोनेशन क्लब के अमित गुप्ता, हेमंत गुप्ता, भाविप के संजीव जैन, सुशील पैंगोरिया, संजीव जैन, आनंद गुप्ता, प्रिया गुप्ता, कृति जैन, इकरा, मुस्कान ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
इन लोगों ने किया रक्तदान
भारत विकास परिषद नेत्र ज्योति शाखाध्यक्ष मनोज मित्तल, सचिव तरुण जैन, कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, वीरेंद्र गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, अभिनव पैंगोरिया, रुचि प्रवीन अग्रवाल, संजीव जैन, जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की पूर्व सचिव पूनम गुप्ता, शीनू अग्रवाल, एमजी कॉलेज की एनएसएस इकाई अधिकारी डॉ. संध्या द्विवेदी, खुशी जैन, रिया शर्मा, अनम, गुलाफ्शा, कल्पना, दीक्षा, ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला महासचिव रामबाबू धनगर, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रवीर धनगर, नौजवान सोसाइटी के फैजान ने रक्तदान किया। राठौर महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर, डॉ. फुरकान आकिल, कायथा के पूर्व प्रधान सुनील कुशवाह, राहुल कुमार, राजू, अंकित जैन, अनिल कुमार, प्रिंस शर्मा, अंकुर अग्रवाल, मयंक गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमित उपाध्याय, दीपक राठौर, आलोक यादव, शिक्षिका मीनू अरोरा, फैसल, संजीव, सौरभ, योगेश, पंकज शर्मा, मोहम्मद फैजल, शैलेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी फाउंडेशन की ब्लड बैंक में आस्था भारद्वाज, अभिषेक, रोहित प्रताप सिंह, अशोक, रिहान, रितिक उपाध्याय, रीना खान, विपिन राठौर, नदीम, अनूप शर्मा ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों का ये है कहना
1- मैंने समाजसेवा के विविध क्षेत्रों में कार्य किया है। रक्तदान से वंचित थी। इस कारण मैंने रक्तदान करने का निर्णय लिया। पहली बार रक्तदान करने के बाद निर्णय लिया कि हर साल रक्तदान कर लोगों की जान बचाऊंगी। - डॉ. संध्या द्विवेदी, एनएसएस अधिकारी
2- मैंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान से किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं हुई, बल्कि खुशी हुई। अब मैं दूसरे लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए जागरूक करूंगी। - रिया शर्मा, छात्रा
3- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। इसके लिए ही पिछले दस सालों से स्वयं रक्तदान करने के साथ शहरवासियों को भी प्रेरित कर रहा हूं। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। - अमित गुप्ता, एसए ब्लड डोनेशन अध्यक्ष
4 - रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी होने के बाद हमने और लोगों को भी जागरूक किया। नतीजतन कुछ और साथी भी महादान के लिए शिविर में पहुंचे। - सुनील कुशवाह, पूर्व प्रधान कायथा