{"_id":"5b29f84c4f1c1b634d8b77b5","slug":"amar-ujala-foundation-will-hold-blood-donation-camp-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 24 को, आप भी कर सकते हैं महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 24 को, आप भी कर सकते हैं महादान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्त के अभाव में किसी मरीज का इलाज प्रभावित न हो, इसी मकसद से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन 24 जून (रविवार) को रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है।
शिविर अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा, एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगाया जाएगा। जहां आप रक्तदान कर सकते हैं।
यदि आप भी जनहित के इस कार्य में सहयोग करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। रक्तदान शिविर में महिला-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं।

कैंप में जुटने वाला ये रक्त थेलेसीमिया मरीज, कैंसर मरीज, लावारिस मरीज, एनमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज में उपयोग में लाई जाएंगी।
फाउंडेशन ऐसे सभी महादानियों से रक्तदान करने की अपील करता है। एसएन कालेज के पैथोलॉजिस्ट डॉ. हरेंद्र यादव बताते हैं कि रक्त करने से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती।
रक्त की सिफलिस, मलेरिया, हेपेटाइटिस, एचआईवी की जांच भी की जाती है। इस तरह से मरीज सेवा का पुण्य मिलने के साथ ही बीमारियों की जांच भी निशुल्क हो जाती है।