{"_id":"62df848f8747d22710245571","slug":"amar-ujala-foundation-will-held-blood-donation-camp-on-kargil-war-vijay-diwas-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Foundation: 'लहू देश के लिए' देने को बढ़े दानवीरों के कदम, कारगिल शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Foundation: 'लहू देश के लिए' देने को बढ़े दानवीरों के कदम, कारगिल शहीदों को किया नमन
Tue, 26 Jul 2022 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:37 AM IST
सार
कारगिल विजय दिवस पर एक बार फिर 'लहू देश के लिए' देने को महादानियों के कदम आगे बढ़े। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में रक्तदान शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कारगिल दिवस पर रक्तदान कर शहीदों को नमन करने का उत्साह ही था कि बरसात में भी लोगों के कदम नहीं रुके। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को लगे शिविरों में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। एकत्रित रक्त की यूनिटें जरूरतमंद मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होंगी। रक्तदाताओं को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
लगातार बारिश के कारण रक्तदान करने वालों की संख्या कम रही। हालांकि कई लोग बारिश में भीगते हुए अमर उजाला कार्यालय गुरुद्वारा गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगे शिविर में पहुंचे। अलबतिया से अमर उजाला कार्यालय रक्तदान करने आए 18 साल के यश सिंह ने कहा कि रक्तदान कर उन्होंने शहीदों को नमन किया है। यही भाव खंदारी निवासी आराधना सिंह व्यक्त किया। वह अपनी सहेलियों के साथ रक्तदान करने आईं।
विज्ञापन
सेठ गली के सचिन बंसल बारिश में भीगते हुए जिला अस्पताल रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में एसएन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान, डॉ. यतेंद्र मोहन, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. कीर्ति सिंह, डॉ. कोमल चौधरी, डॉ. आयुषी अग्रवाल, प्रमोद कुमार बघेल, अमित कुलश्रेष्ठ, दामोदर सिंह, अनवर खान, अंशिका गुप्ता और जिला अस्पताल में मुख्य अधीक्षक डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. मोहित बंसल, विश्वराज गौतम, निशा त्यागी, संतोष कुमार, विपिन कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में रक्तदान शिविर लगाए गए। महादानियों ने कहा कि रक्तदान वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सरहद पर वीर सपूतों ने अपना लहू बहाकर देश की रक्षा की तो हमारा भी फर्ज है कि हम रक्तदान कर दूसरों की जिंदगियों को बचाएं। शिविर में सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।