फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन ने बंटवाए सात हजार भोजन पैकेट

Wed, 01 Apr 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से भोजन तैयार करते वितरण के लिए वैश्य एकता परिषद के कार्यकर्ता - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से कोरोना को लेकर वैश्य एकता परिषद तथा बसेरा ग्रुप द्वारा प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। बुधवार को करीब पांच हजार पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

वृंदावन गार्डन से प्रतिदिन करीब पांच हजार पैकेट विभिन्न सहयोगी संस्थाओं को दिए जा रहे हैं। संस्थाएं परिक्रमा मार्ग तथा अन्य स्थानों पर भोजन वितरण कर रही हैं। रामकिशन अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वैश्य एकता परिषद व चेयरमैन बसेरा ग्रुप ने बताया कि उनके यहां से करीब दस संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन पैकेट लिए जाते हैं। वह इस भोजन को भूखे लोगों मेें वितरित करते हैं। इस मौके पर प्रबंधक रिशी कुंतल, देवेंद्र शर्मा छाता, आनंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से श्री गुरु कृपा धाम ट्रस्ट, गुरु गंगेश्वर ट्रस्ट, हनुमत आराधन मंडल द्वारा करीब दो हजार भोजन के पैकेट वितरित किए गए। वृंदावन में हाथी टीला, फोगला आश्रम के पीछे, चेतन्य बिहार फ्लाई ओवर के निकट झुग्गी झोंपड़ियों में, रुक्मिणी बिहार, पानी घाट, छटीकरा, अवधपुरी कॉलोनी मथुरा में भोजन वितरण किया गया। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, अद्वेत मुनि, विपिन बापू, स्वामी राम शरण, मुकुंद उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed