{"_id":"654ec948560b96056905f4f4","slug":"amar-ujala-foundation-mobile-clinic-van-will-reach-the-needy-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Foundation : जरूरतमंदों तक पहुंचेगी मोबाइल क्लीनिक वैन, जांच-इलाज मुफ्त, सेवा दिवाली के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Foundation : जरूरतमंदों तक पहुंचेगी मोबाइल क्लीनिक वैन, जांच-इलाज मुफ्त, सेवा दिवाली के बाद
Sat, 11 Nov 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Nov 2023 05:52 AM IST
सार
इसमें परामर्श, जांच और दवाएं सभी निशुल्क रहेंगी। शुक्रवार को वयोवृद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आरएस पारीक ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपयों के अभाव में इलाज से वंचित जरूरतमंदों तक अमर उजाला फाउंडेशन की मोबाइल क्लीनिक वैन पहुंचेगी। इसमें परामर्श, जांच और दवाएं सभी निशुल्क रहेंगी। शुक्रवार को वयोवृद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आरएस पारीक ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मोबाइल क्लीनिक में चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन रहेंगे। इसमें ईसीजी, रक्तचाप और खून-पेशाब संबंधी बीमारियों की जांच की सुविधा होगी। मरीजों को परामर्श देकर मौके पर ही जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। किसी मरीज में गंभीर बीमारी मिलने पर नजदीकी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
दिवाली बाद आगरा और झांसी मंडल मेंं मोबाइल क्लीनिक की शुरुआत हो जाएगी। कैंप लगाकर मरीजों को देखा जाएगा। दूरस्थ गांव, घनी आबादी और चिकित्सकीय सुविधा के लिहाज से पिछड़े क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे। कैंप के लिए संबंधित यूनिट से रोस्टर प्लान भी जारी होगा।
विज्ञापन
गरीब-जरूरतमंदों के लिए अमृत समान है मोबाइल क्लीनिक
अमर उजाला आगरा कार्यालय में धनतेरस के दिन होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आरएस पारीक ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि लोगों को सेहतमंद रखने के लिए अमृत लेकर प्रकट हुए थे।
अमर उजाला फाउंडेशन का ये मोबाइल क्लीनिक गरीब और जरूरतमंदों के लिए अमृत कलश से कम नहीं है। इससे ऐसे मरीज लाभान्वित हो सकेंगे, जो रुपयों के अभाव में या आसपास स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं होने के कारण बीमारियों से जूझ रहे हैं।