{"_id":"5e85994f8ebc3e76932226eb","slug":"amar-ujala-foundation-campaign-social-workers-help-to-poor-family-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे...इसलिए मदद का सिलसिला जारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे...इसलिए मदद का सिलसिला जारी है
Thu, 02 Apr 2020 01:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को बांटे गए भोजन के पैकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन का जरूरतमंदों तक भोजन के पैकेट पहुंचाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बिग पेजेस फाउंडेशन के सहयोग से एक हजार लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। सुबह पांच सौ पैकेट बांटे गए। शाम को भी इतने का ही वितरण किया गया।
रामबाग स्थित प्रकाश नगर में 500 पैकेट वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने अष्टमी को देखते हुए सर्वप्रथम 9 कन्याओं को हलवा-चना व भोजन के पैकेट देकर कन्या पूजन किया। समाजसेवी अजय अवागढ़, गौरव बंसल, बिग पेजेस फाउंडेशन के अध्यक्ष विमल कुमार ने मलिन बस्ती में भोजन वितरित किया।
शाम को 500 पैकेट ककरैठा में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले लोगों को वितरित किए गए। अशोक साहनी, राजीव शर्मा, सतीश बंसल, विशाल बंसल, आशीष शर्मा, अजय गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। समाजसेवी विजय किशोर बंसल ने कहा कि सेवा का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। मलिन बस्तियों और झुग्गी झोंपड़ियों में रोज भोजन पहुंचाया जाएगा।

वृंदावन में भी गरीबों को कराया गया भोजन
वृंदावन में अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से लॉकडाउन में को लेकर वैश्य एकता परिषद तथा बसेरा ग्रुप द्वारा प्रतिदिन भोजन वितरित किया जा रहा है। बुधवार को करीब पांच हजार पैकेट वितरित किए।
वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां से करीब 10 संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन पैकेट लिए जाते हैं। वो इस भोजन को भूखे लोगों में वितरित करते हैं।
उधर, अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से श्री गुरु कृपा धाम ट्रस्ट, गुरु गंगेश्वर ट्रस्ट, हनुमत आराधन मंडल द्वारा करीब दो हजार भोजन के पैकेट वितरित किए गए। हाथी टीला, फोगला आश्रम के पीछे, चेतन्य बिहार फ्लाई ओवर के निकट झुग्गी झोंपड़ियों में, रुक्मिणी बिहार, पानी घाट, छटीकरा, अवधपुरी कॉलोनी मथुरा में भी भोजन वितरण किया गया।