फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Aparajita 100 Million Smiles held health camp in agra

अपराजिता अभियान के तहत लगाया निशुल्क दंत परीक्षण शिविर, 62 मरीज हुए लाभान्वित

Mon, 01 Jul 2019 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita 100 Million Smiles held health camp in agra
युवती के दांतों की जांच करतीं डॉक्टर प्रीति भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से रविवार को निशुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाया गया। चर्च रोड स्थित राज डेंटल सर्जरी क्लीनिक एंड इम्प्लांट सेंटर में लगे दो दिवसीय शिविर के पहले दिन 62 मरीज लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

 
शिविर में 17 मरीजों को पायरिया की शिकायत मिली। सात मरीजों के दांत टेढ़े-मेढ़े थे। दांत घिसने, कमजोर होने के साथ दर्द होने की शिकायत लेकर भी मरीज आए। ऐसे भी मरीज रहे, जिनको ठंडा-गर्म लगता था। 
विज्ञापन


जांच करने वाली डॉ. प्रीति भारद्वाज और डॉ. राजदीप सिंह ने पाया कि अधिकांश मरीज दांतों से जुड़ी बीमारियों के प्रति गंभीर नहीं हैं। शुरुआत में दांत दर्द या उसमें से खून आने पर डॉक्टर के पास दिखाने नहीं आए। इससे पायरिया समेत अन्य परेशानी बढ़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महिलाओं की दांतों की बीमारी की वजह तंबाकू का मंजन और तंबाकू सेवन को पाया। उनको इनका इस्तेमाल बंद करने की सीख देते हुए सुबह-शाम ब्रश करने पर जोर दिया। शिविर आज भी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed