फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar hotel dispute Vice chairman's licensed gun and pistol deposited in police station

अमर होटल विवाद : वाइस चेयरमैन की लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल थाने में हुई जमा

Fri, 22 Apr 2022 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 03:22 PM IST
सार

अमर होटल की बोर्ड मीटिंग में भाइयों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाइस चेयरमैन की लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल को थाना रकाबगंज में जमा कर लिया है।

विज्ञापन
Amar hotel dispute Vice chairman's licensed gun and pistol deposited in police station
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अमर होटल की बोर्ड मीटिंग में बड़े भाई मैनेजिंग डायरेक्टर रोमिंदर सिंह साहनी और छोटे भाई वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह साहनी के बीच विवाद हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस ने वाइस चेयरमैन के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट दी थी। अब जसविंदर सिंह साहनी की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और पिस्टल थाना रकाबगंज में जमा कराई गई हैं।
विज्ञापन


होटल अमर में चार अप्रैल को बोर्ड मीटिंग थी। इसमें मैनेजिंग डायरेक्टर रोमिंदर सिंह साहनी और उनके छोटे भाई वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह साहनी के बीच विवाद हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गालीगलौज के आरोप लगाए। रोमिंदर सिंह की तरफ से जसविंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं जसविंदर सिंह ने भी भाई रोमिंदर सिंह साहनी और पिता अमर देव साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार ने बताया कि विवाद के बाद जसविंदर सिंह के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई थी। उन्हें नोटिस जारी किया गया था। जसविंदर सिंह साहनी की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और पिस्टल थाना में जमा करा ली गई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि रोमिंदर सिंह साहनी ने अपनी तरफ से शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने को कहा है। मगर, प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। प्रार्थनापत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें अमर होटल की बोर्ड मीटिंग में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना पुलिस जांच कर रही है।  विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल निकाले और बट से प्रहार करने का आरोप भी सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने साफ कर दिया था कि यदि आरोप सही निकले तो शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। शस्त्र भी जब्त होंगे। साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।


इस मामले में रोमेंद्र सिंह साहनी ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अपने छोटे भाई जसविंदर सिंह को नामजद किया। आरोप था कि पिस्टल की बट से प्रहार किया गया। कर्मचारी नहीं बचाते तो भाई उन्हें लाइसेंसी हथियार से मार देता। मुकदमे में यह आरोप भी लगाया गया है कि आरोपी के पास दो-तीन लाइसेंसी हथियार भी हैं। वहीं जसविंदर सिंह ने भी अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed