{"_id":"624fc39f539fbf5071344d51","slug":"amar-hotel-controversy-vice-chairman-jaswinder-filed-a-case-against-elder-brother-managing-director-rominder-singh-sahni-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर होटल विवाद: छोटे भाई ने भी बड़े भाई के खिलाफ लिखाया मुकदमा, पिता भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर होटल विवाद: छोटे भाई ने भी बड़े भाई के खिलाफ लिखाया मुकदमा, पिता भी नामजद
Fri, 08 Apr 2022 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:40 AM IST
सार
अमर होटल की बोर्ड मीटिंग में भाइयों के बीच मारपीट के मामले में अब मुकदमेबाजी शुरू हो गई है। वाइस चेयरमैन ने अब बड़े भाई और पिता अमर देव साहनी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद मार्ग स्थित अमर होटल की बोर्ड मीटिंग में भाइयों के बीच मारपीट के मामले में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार छोटे भाई वाइस चेयरमैन जसविंदर ने बड़े भाई मैनेजिंग डायरेक्टर रोमिंदर सिंह साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पिटाई करने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप है। मुकदमे में पिता अमर देव साहनी भी नामजद हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
पुरानी ईदगाह कॉलोनी निवासी जसविंदर सिंह साहनी ने मुकदमे में कहा कि वह सिंह होटल प्राइवेट लिमिटेड में वाइस चेयरमैन हैं। कंपनी में होटल अमर और अमर यात्री निवास संचालित होते हैं। चार अप्रैल को पिता सरदार अमर देव साहनी ने होटल बुलाया। वह (जसविंदर) 5:30 बजे पहुंचे। इस दौरान बड़े भाई रोमिंदर सिंह भी मौजूद मिले। पिता ने कहा कि होटलों के कार्य के संबंध में जो लिखित समझौता हुआ है, उसे रद्द कर रहे हैं। इस पर जसविंदर ने कहा कि समझौता सभी की सहमति से हुआ है। इसे रद्द क्यों किया जा रहा है। जब से कार्य का विभाजन हुआ है, तब से काम सुचारू रूप से चल रहा है।
आरोप है कि इस पर रोमिंदर तैश में आ गए। गाली देने लगे। सिर दीवार में मार दिया। उनके बाल टूट गए। अचानक हुए हमले से वो संभल नहीं पाए। उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। इससे कपड़े फट गए। कर्मचारियों ने आकर बचाया। भाई ने धमकी दी कि संपत्ति को भूल जा नहीं तो बच्चों और बीवी को ठिकाने लगा दूंगा। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी। उन्हें काफी चोट आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पिटाई करने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पीड़ित के पिता सरदार अमर देव साहनी और भाई रोमिंदर सिंह साहनी को नामजद किया गया है।