फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amapur election, result first

सबसे पहले आएगा अमांपुर विधानसभा का मतगणना परिणाम

Wed, 09 Mar 2022 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
amapur election,  result first
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। कम राउंड होने के कारण अमांपुर सीट का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि मतगणना की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। तीनों विधानसभाओं के लिए मतगणना हाल में विधानसभावार 14-14 टेबिल लगाई गईं हैं। पटियाली विधानसभा में 433 बूथ हैं। यहां 32 राउंड में मतगणना पूरी होगी। कासगंज विधानसभा में 432 बूथ हैं, यहां की मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी। अमांपुर विधानसभा में सबसे कम 370 पोलिंग बूथ हैं। यहां की मतगणना 27 राउंड में पूरी होगी। एक चक्र में 14 बूथों का परिणाम सामने आएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम स्ट्रांग रूम से राउंडवार 14 ईवीएम निकाली जाएंगी। सुरक्षा के बीच ईवीएम मतगणना टेबिल तक ले जाई जाएंगी। मतगणना हाल तक ईवीएम ले जाने के लिए अलग से बैरिकेडिंग करके मार्ग बनाया गया है। ईवीएम लाने ले जाने के लिए कार्मिकों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed