फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Altaf Raja and Hema Sardesai songs in hunar haat agra

Agra: लेजर लाइट- शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, अल्ताफ राजा के गानों पर झूमे, हुनर हाट में बॉलीवुड के गानों का तड़का

Sun, 22 May 2022 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 12:46 PM IST
सार

आगरा में 29 मई तक चलने वाली हुनर हाट में मशहूर गायक अल्ताफ राजा के गानों ने  दर्शकों को देर रात तक महफिल से बांधे रखा। इस दौरान हेमा सरदेसाई की गीतों पर भी दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन
Altaf Raja and Hema Sardesai songs in hunar haat agra
मंच पर प्रस्तुति देते गायक अल्ताफ राजा और हेमा सरदेसाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में लगी हुनर हाट की शाम मशहूर गायक अल्ताफ राजा के नाम रही। अल्ताफ़ राजा के साथ मशहूर सिंगर हेमा सरदेसाई ने समां बांध दिया। दोनों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। इस दौरान मंच पर लेजर लाइट शो भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। 

विज्ञापन


शिल्पग्राम की शाम शनिवार को मशहूर गायक अल्ताफ राजा के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक नगमे गाकर दर्शकों को देर रात तक महफिल से बांधे रखा। उन्होंने शेर भूल पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता है... मोहब्बत करने वाला इसलिए बर्बाद रहता है... सुनाया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। फिर उन्होंने आवारा हवा का झोंका हूं... तुम तो ठहरे परदेसी..., पहले तो कभी कभी... और फिर इश्क और प्यार का मजा लीजिए... गीतों से आवाज का जादू बिखेरा। इनके बाद हेम सरदेसाई ने नहीं होना था... ये दिल दीवाना... गीत सुनाए। मंच पर लेजर लाइट शो भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन

800 से अधिक दस्तकारों ने लगाईं स्टॉल 

18 से 29 मई तक आयोजित होने वाली हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकारों ने स्टॉल लगाई हैं। यहां 12 दिन तक कला, व्यंजन और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। हुनर हाट का औपचारिक उद्घाटन बृहस्पतिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक किया था। हुनर हाट में सुबह 10 से रात 10 बजे तक यहां रोजमर्रा की जरूरी चीजें चीनी, चाय की पत्ती से लेकर भागलपुर की सिल्क की साड़ी, कपड़े व अन्य घरेलू उत्पाद मिल रहे हैं, जिन्हें लोग खरीदने के साथ ही यहां शामिल कलाकारों के हुनर की तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed