फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   altaf incident, smd patiyali investigation

अल्ताफ प्रकरण : पटियाली के एसडीएम कर रहे मजिस्ट्रियल जांच

Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
altaf incident, smd patiyali investigation
कासगंज। पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो चुकी है। जांच कर रहे पटियाली एसडीएम प्रेमनरायन सिंह ने घटना के संबंध में लोगों से साक्ष्य मांगे हैं। यह साक्ष्य 20 दिसंबर तक सायं पांच बजे तक कार्य दिवस में दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस की हिरासत में नौ नवंबर को अल्ताफ पुत्र चांद मियंा निवासी अहरौली की मौत हो गई। इस मामले में डीएम हर्षिता माथुर ने मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए। मजिस्ट्रियल जांच के लिए एसडीएम पटियाली प्रेमनरायन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। एसडीएम ने इस मामले की जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस से भी मामले की एफआईआर सहित अन्य जानकारियां ली गई हैं। अब एसडीएम पटियाली ने सार्वजनिक रूप से साक्ष्य आमंत्रित किए हैं। उनका कहना है कि इस मामले के संबंध में कोई व्यक्ति अपना पक्ष या साक्ष्य देना चाहता है तो वह 20 दिसंबर तक उन्हें दे सकता है। यह साक्ष्य कार्य दिवस में सायं 5 बजे तक दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed