{"_id":"6633d7a973e784c0e00c7798","slug":"along-with-registration-enter-complete-details-of-the-student-on-the-portal-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-116817-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पंजीकरण के साथ ही पोर्टल पर दर्ज करें छात्र का पूरा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पंजीकरण के साथ ही पोर्टल पर दर्ज करें छात्र का पूरा विवरण
Thu, 02 May 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन शिक्षा सत्र में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा का विवरण यू डाइस प्लस पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही दर्ज किया जाए। बीएसए ने इस संबंध में सभी प्रकार के स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का विवरण अभी तक यू डाइस पोर्टल पर दर्ज नहीं है। उनका विवरण जल्द यू डाइस पोर्टल पर दर्ज किया जाए। साथ ही नवीन प्रवेश पाले छात्र का विवरण भी यू डाइस पोर्टल पर उसके पेन (पर्मानेंट एजुकेशन नंबर) के साथ दर्ज किया जाए।
बीएसए ने स्पष्ट कहा कि दूसरे स्कूलों से आने वाले बच्चों को बिना पेन के प्रवेश न दिया जाए। साथ ही जो बच्चे स्थानांतरित होकर जा रहे हैं उनके स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर उनका पेन जरूर दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
बीएसए ने कहा सभी बोर्ड के स्कूलों के प्रबंधक इस बात पर विशेष ध्यान दें। यू-डाइस प्लस पोर्टल पर छात्र का विवरण उपलब्ध न होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। बीएसए ने राजकीय, सहायता प्राप्त, परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे भी अपने यहां समय से छात्रों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।