फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alok Aggarwal play role of Raja Janak in Janakpuri Mahotsav in Agra

जनकपुरी महोत्सव: राजा जनक आलोक अग्रवाल करेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रथ की आगवानी

Tue, 16 Aug 2022 08:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 08:22 PM IST
सार

श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग ने बताया कि भगवान श्रीराम के अलौकिक रथ का स्वागत राजा जनक बने बीएम हॉस्टिल के संचालक आलोक अग्रवाल करेंगे। आरती अग्रवाल रानी सुनयना बनेंगी।

विज्ञापन
Alok Aggarwal play role of Raja Janak in Janakpuri Mahotsav in Agra
जनकपुरी महोत्सव समिति के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग में सजने वाली जनकपुरी की तैयारियों ने रूप लेना शुरू कर दिया है। जन-जन के हृदयवासी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों की उस्तुकता बढ़ती जा रही है। लाखों भक्तों की कसौटी पर खरे उतरने के लिए मंगलवार को श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने तीन घंटे तक मंथन किया। 

विज्ञापन


होटल विजय विलास में आयोजित बैठक की अध्यक्षता श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग ने की। गर्ग ने बताया कि भगवान श्रीराम के अलौकिक रथ का स्वागत राजा जनक बने बीएम हॉस्टिल के संचालक आलोक अग्रवाल करेंगे। आरती अग्रवाल रानी सुनयना बनेंगी। मुरारील लाल गोयल, डॉ. आशीष अग्रवाल, रेशु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन

प्रभु राम की अगवानी करना पुण्य कर्मों का उदय

इस मौके पर राजा जनक बने आलोक अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अस्मिता और वैश्विक चेतना के प्रतीक घट घट वासी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात की अगवानी करने का सौभाग्य मिलना हमारे परिवार के लिए पुण्य कर्मों का उदय है। सियाराम की मनोहर युगल छवि को आँखों में भरने के लिए पूरी मिथिला नगरी उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

माता सीता को बेटी के रूप में विदा रने का है इंतजार 

रानी सुनयना बनी आरती अग्रवाल ने कहा कि हमारे पास बेटी नहीं है। ऐसे में माता सीता को बेटी के रूप में विदा करना हमारे लिए बेहद यादगार और भावनात्मक अनुभव होगा।

भव्य दिव्य और ऐतिहासिक होगी जनकपुरी 

. जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि जनकपुरी उत्तर भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव है इसलिए समिति की कोशिश है कि जनक परिवार के साथ मिलकर इस बार के जनकपुरी महोत्सव को व्यापक, भव्य, दिव्य, मर्यादित, अनुशासित, व्यवस्थित, यादगार और ऐतिहासिक रूप प्रदान करने की कोशिश करें। 

बुधवार को होगा भूमि पूजन

जनकपुरी महोत्सव समिति के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि मंगलम शिला के बराबर में जनक महल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। 17 अगस्त, बुधवार को सुबह 8:30 बजे से महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी जनक परिवार के साथ मिलकर जनक महल के लिए भूमि पूजन करेंगे।

ये रहे मौजूद 

राजा जनक और उनके परिवारीजनों का स्वागत करने वालों में श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग, संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजीव जैसवाल, रामचरन शर्मा, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश धर गौड़, दिनेश नौहवार, मनोज सिंह ढाबा, मानसिंह धाकड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed