फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of assault in the vengeance of elections

चुनाव की रंजिश में मारपीट के लगाए आरोप

Tue, 20 Apr 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault in the vengeance of elections
भोगांव। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया है। कई लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायतें दी हैं। थाना पुलिस शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही र्है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला चांदा निवासी सपना ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि सोमवार को पंचायत चुनाव में उसने मां नन्हीं देवी के साथ मतदान किया। अपनी मर्जी के प्रत्याशी को वोट दिया। इस बात की जानकारी जब के नामजद आरोपियों को हुई तो वह लोग दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। उसकी 70 वर्षीय मां को पीटकर घायल कर दिया। एक शिकायत नगला मनसुख निवासी रामबेटी ने दी है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि जब वह वोट डालने गई थी, तब ही परिवार के नामजद लोग घर में घुस आए और सोने चांदी के जेवर, गेहूं आदि चोरी करने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक शिकायत तिगमा निवासी विवेक यादव ने की है। इसमें बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह भतीजे अंकुल के साथ खेत से घर आ रहा था। वह प्राथमिक विद्यालय तिगमा के पास पहुंचा तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने वोट न देने का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे अंकुल को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मामले में दूसरे पक्ष के माधौ नगर निवासी युवाक प्रताप ने भी शिकायत दी है। बताया कि विपक्षियों ने चुनावी रंजिश के चलते उसकी पिटाई की है। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं एक शिकायत गांव मुरादपुर नगरिया निवासी चंदन दुबे ने की है। आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह प्रधानी की रंजिश के चलते नामजद लोग घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए पिटाई की। शिकायतों पर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed