{"_id":"5e5bcc768ebc3ef3e7757e42","slug":"allegation-of-molestation-on-bhagwatacharya-devkinandan-thakur-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर पर छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस करेगी पीड़िता के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर पर छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस करेगी पीड़िता के बयान दर्ज
Mon, 02 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर
वृंदावन के भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई समेत छह के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे के मामले में घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने मंगवाई हैं। सोमवार को हाईवे पुलिस अनुसूचित जाति की महिला के बयान भी दर्ज करेगी। भागवताचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही खलबली मच गई है।
थाना हाईवे क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले अनुसूचित जाति के परिवार को बीती 24 फरवरी को घर में घुसकर मारापीटा गया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर महिला से छेड़खानी भी की गई। पीड़ित की सूचना पर हाईवे पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए।
पीड़ित की तहरीर पर 27 फरवरी को वृंदावन के शांति सेवा धाम के मुख्य ट्रस्टी और भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, भाई विजय शर्मा, गजेंद्र, श्यामसुंदर, अमित और धर्मेंद्र के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
इस मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी कर रहे हैं। सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि वारदात स्थल के सीसीटीवी फुटेज मंगवाए गए हैं। सोमवार को पीड़ित की पत्नी के बयान लिए जाएंगे। विवेचना के सारे सुबूत एकत्रित होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।