{"_id":"68fe710c4eb6872777090d39","slug":"allegation-girlfriends-brothers-murdered-jiya-kasganj-news-c-175-1-agr1054-138775-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : प्रेमिका के भाइयों ने की जिया की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : प्रेमिका के भाइयों ने की जिया की हत्या
विज्ञापन
कासगंज/सहावर। सहावर के मोहल्ला झंडापीर स्थित नाइयों वाली मस्जिद के पास शनिवार रात लाठी-डंडे से पीटने के बाद चाकू से गोदकर सोरोंजी रोड निवासी जिया अहमद (20) की हत्या की गई थी। जिया के परिजनों का आरोप है कि हत्या जिया की प्रेमिका के परिजन ने की है। पिता इकरार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के दो सगे भाइयों फैसल व रफत सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जिया के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच कर रही है।
जिया अहमद का दो साल से पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ते थे। उनके प्रेम प्रसंग की भनक प्रेमिका के परिजन को लग गई थी। परिवार के लोग उनकी शादी के लिए राजी हो गए थे लेकिन दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद प्रेमिका ने परिवार वालों के दबाव में आकर जिया के खिलाफ सितंबर 2023 में दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। तब पुलिस ने जिया को बाल सुधारगृह भेज दिया था। वह 3 माह पहले ही छूटकर बाहर आया था।