{"_id":"5e889a698ebc3e76a3066642","slug":"all-staff-of-sn-medical-college-district-hospital-will-duty-for-fight-against-corona-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: एसएन मेडिकल कॉलेज-जिला अस्पताल में सभी कर्मचारी देंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: एसएन मेडिकल कॉलेज-जिला अस्पताल में सभी कर्मचारी देंगे ड्यूटी
Sun, 05 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे निपटने की पूरी तैयारी चल रही है। जिला अस्पताल और सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सभी स्टाफ की कोरोना वायरस से निपटने के कार्यों में ड्यूटी लगेगी। इसके लिए इनको प्रशिक्षण देकर 15-15 दिन का रोस्टर प्लान बनाया गया है।
जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में गैर चिकित्सकीय 1000 से अधिक का स्टाफ है। इसमें विभागीय कार्य और विभिन्न बीमारियों वाले विभाग के कर्मचारियों को आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटर में मरीज और संदिग्धों के इलाज, चिकित्सकीय उपकरण संचालित करने समेत का प्रशिक्षण देने को कहा गया है। इनको मास्क, किट समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कोरोना की जांच का प्रशिक्षण लेकर आई टीम
एसएन मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में कोरोना वायरस की जांच की सुविधा है। इसके लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में तीन दिन का प्रशिक्षण लेकर आ गई है। यह टीम कोरोना वायरस की जांच कर सकेगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक से जांच करने की अनुमति और जांच किट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
सीएचसी-पीएचसी पर भी तैयारी के निर्देश
जरूरत पड़ी तो सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए जा सकते हैं। इसके लिए चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।