फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All notices of Lok Adalat should be served on time

के सभी नोटिस समय से तामील हों

Tue, 07 Sep 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
All notices of Lok Adalat should be served on time
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अनिल कुमार ने सोमवार की शाम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला जज ने कहा कि 11 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सभी नोटिस समय से पक्षकारों पर तामील करा दिए जाएं। नोटिस तामील कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन

जिला जज अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दीवानी में 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मुकदमे निपटाए जाएंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए गए मामलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निपटाने के लिए नोटिस तामील होना बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से भेजे गए सभी नोटिस समय से तामील कराना तय किया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत की मानीटरिंग राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से होगी। जिसे देखते हुए नोटिस तामील कराने में लापरवाही नहीं की जाए। बैठक में नोडल अधिकारी निधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी, सिविल जज अमित मिश्रा, सीजेएम अमित ङ्क्षसह, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय नरायन राय, सीओ भोगांव अमर बहादुर ङ्क्षसह, सीओ कुरावली विजयपाल ङ्क्षसह, सीओ करहल अशोक कुमार, ट्रेफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed