{"_id":"68e2b3afc6765e9495047507","slug":"all-india-hindu-mahasabha-protests-against-rahul-gandhi-in-agra-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पोस्टर में राहुल गांधी को राम दिखाने पर आक्रोश...हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन, विरोध में कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पोस्टर में राहुल गांधी को राम दिखाने पर आक्रोश...हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन, विरोध में कराया मुंडन
Sun, 05 Oct 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:37 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अजय राय के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। थाने में धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अखिल भारत हिंदू महासभा ने लखनऊ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को राम व लक्ष्मण दिखाने पर नाराजगी जताई है। महासभा ने रविवार को राहुल गांधी को रावण दिखाते हुए होर्डिंग लगाया। इस दौरान संगठन के शिवम तोमर ने विरोध में मुंडन कराया और राहुल गांधी का पोस्टर जलाया।
संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ ने कहा की राहुल गांधी के हाथ में भगवान का धनुष-बाण सनातन धर्म का अपमान है। कांग्रेस ने भगवान राम को तिरपाल में रखा। अब वही कांग्रेस अपने नेता को राम बताने में जुटी है।
इससे पहले हिंदू महासभा के मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने खंदौली थाने में धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सोमवार को वह पुलिस कमिश्नर को भी ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे।