{"_id":"63eef66f7c0c85f2c7027426","slug":"all-india-hindu-mahasabha-national-spokesperson-sanjay-jat-arrested-in-the-case-of-chauth-recovery-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चौथ वसूली के मामले में फंसे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चौथ वसूली के मामले में फंसे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, भेजा गया जेल
Fri, 17 Feb 2023 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 09:07 AM IST
सार
संजय जाट के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज था। गैर जमानती वारंट और कुर्की पूर्व सूचना का नोटिस भी जारी था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने चौथ वसूली के मामले में वांछित अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गैर जमानती वारंट और कुर्की पूर्व नोटिस पहले से जारी थी। आरोप है कि पुलिस के सामने यह लगातार विरोध-प्रदर्शन करता था लेकिन गिरफ्तारी अब एक साल बाद की जा सकी।
जून 2022 में व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। आरोप था कि ऑडियो अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर और अंकित के बीच बातचीत का है। तत्कालीन एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर चौकी प्रभारी आलमगंज कपिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें चौथ मांगने का आरोप था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि कुबेरपुर स्थित स्लाटर हाउस में मीट व्यापारी मीट लेकर जाते हैं। उन्हें रास्ते में रोक कर गोमांस ले जाने के नाम पर धमकाया जाता है। इसके बाद प्रदर्शन कर एफआईआर कराई जाती है। बचने के लिए रकम दी जाती थी। ऑडियो भी अवैध वसूली से संबंधित थी।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि संजय जाट के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज था। गैर जमानती वारंट और कुर्की पूर्व सूचना का नोटिस भी जारी था। हाथ नहीं आ रहा था। बृहस्पतिवार को उसे रेलवे पुल राज नगर, लोहामंडी के पास गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।