फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All four underground stations are ready, metro train trials begin today

Agra News: चारों भूमिगत स्टेशन तैयार, आज से मेट्रो ट्रेन का ट्रायल

Tue, 30 Dec 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
All four underground stations are ready, metro train trials begin today
मेट्रो ट्रेन के लिए आरबीएस और आईएसबीटी पर बन रहा है स्टेशन। अमर उजाला
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के चार भूमिगत स्टेशन तैयार कर लिए हैं। फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। इन चारों स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल मंगलवार से शुरू हो जाएगा। तीन महीने तक इनका ट्रायल किया जाएगा। अप्रैल से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यहां तक 10 मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो चलेगी। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन का निर्माण हो चुका है। यहां पर सजावट समेत फिनिशिंग और यात्रियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। इन चारों स्टेशन पर मेट्रो ट्रायल मंगलवार से शुरू कर रहे हैं। मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी तक ट्रायल किया जाएगा। इसमें अभी एक ही लाइन पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपलाइन पर मेट्रो ट्रेन चलेगी और इसी लाइन से मेट्रो ट्रेन वापस मनकामेश्वर स्टेशन पर लौटेगी। ट्रायल की गति 20-30 किमी प्रतिघंटे की गति रखी जाएगी। तीन महीने तक ट्रायल किए जाएंगे। इसमें गति, सिग्नल, ट्रैक समेत अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। ट्रायल पूरा होने के बाद अप्रैल से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 10 मेट्रो ट्रेन चलेंगी। अभी 18 मेट्रो ट्रेन आ चुकी हैं। आईएसबीटी स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन का ठहराव किया जाएगा। गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण अगले साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। फिर लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन पर दिखेगी चित्रकारी
स्टेशनों को आकर्षक डिजाइन से सजाया जाएगा। इसमें कलाकृति के साथ रंग-बिरंगी चित्रकारी भी दिखेगी। ब्रज के धार्मिक स्थानों को भी उकेरा जाएगा। ऐसे ही एलिवेटेड ट्रैक की भी सजावट की जाएगी। डिवाइडर पर देसी-विदेशी फूल लगाए जाएंगे। इन पर भी आकर्षक चित्रकारी की जाएगी। लाइटिंग भी लगाई जाएगी जिससे पूरा ट्रैक जगमग दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed