{"_id":"60d619358ebc3e323068dc64","slug":"all-departments-should-cooperate-in-getting-kovid-vaccination-mainpuri-news-agr4973065114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभाग कोविड टीकाकरण कराने में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभाग कोविड टीकाकरण कराने में करें सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण की प्रगति सुधारने के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागीय कर्मचारियों का टीकाकरण पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी अपने स्तर से प्रयास कर सभी कर्मचारियों का टीकाकरण कराएं। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार पर अपने कार्यालय आने वाले लोगों और विभाग से जुड़े लोगों को जागरूक करें।
सीडीओ ने बीएसए को आदेशित किया कि वे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। सभी विभागाध्यक्षों को टीकाकरण के लिए सीएमओ से समन्वय स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में सीएमओ डॉ. एके पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन आदि मौजूद रहे।