फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All accused in bullion murder case in Mathura have been found guilty now verdict will come on this date

UP News: राजधानी तक हिला देने वाले सराफा हत्याकांड में दोष सिद्ध, रंगा-बिल्ला गैंग ने दिया था अंजाम

Wed, 11 Sep 2024 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

राजधानी तक हिला देने वाले मथुरा के सराफा हत्याकांड में दोष सिद्ध हो गया है। रंगा-बिल्ला गैंग ने घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
All accused in bullion murder case in Mathura have been found guilty now verdict will come on this date
दोषियों को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 15 मई 2017 को सराफा हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड से राजधानी लखनऊ तक हिल गई थी। मामले में बुधवार कोर्ट में सभी आरोपी दोषी साबित हो गए। अब सभी दोषियों की सजा बृहस्पतिवार को सुनाई जाएगी।

विज्ञापन


होलीगेट की कोयला वाली गली में सराफा कारोबारी मयंक अग्रवाल की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। मयंक के बड़े भाई विकास अग्रवाल और दुकान पर बैठे सराफा कारोबारी मेघ अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। मयंक अग्रवाल को भी दो गोलियां लगी। कई महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

बदमाश पांच करोड़ रुपये के जेवरात तथा नकदी लूटकर ले गए। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए रंगा-बिल्ला गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें राकेश चतुर्वेदी उर्फ रंगा, कामेश उर्फ चीनी, नीरज, महेश यादव, सौरभ यादव,  विष्णु सोनी, हर्षवर्धन, लाखन, विष्णु, आदित्य, रूपेश और आयुष को गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

बुधवार को स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में सभी आरोपियों को दोषी करार दिया गया। न्यायाधीश ब्रह्मतेज चतुर्वेदी ने सभी को दोषी करार देते हुए निर्णय को होल्ड कर लिया। किस अपराधी को कितनी सजा सुनाई जाएगी यह बृहस्पतिवार को बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed