फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aligrah's two students dies in road accident in mathura

सड़क हादसे में अलीगढ़ के दो छात्रों की मौत, बाइक से परीक्षा देने मथुरा आ रहे थे दोनों

Mon, 11 Mar 2019 06:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
aligrah's two students dies in road accident in mathura
बलदेव मार्ग हुए हादसे के बाद मौके पर लगी छात्रों की भीड़
मथुरा के राया क्षेत्र में सोमवार को बलदेव रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। सूचना के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची, जिससे गुस्साए साथी छात्रों ने हंगामा कर दिया। अफसरों ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी के मुहल्ला लक्ष्मणपुर निवासी अंकित (20) पुत्र होरीलाल अपने साथी रोहित (30) निवासी बैंक कॉलोनी अलीगढ़ के साथ बलदेव रोड पर स्थित रमन सिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने आ रहा था।
विज्ञापन


दोपहर को तकरीबन दो बजे बाइक सवार दोनों छात्र हवेली गांव के समीप पहुंचे थे कि बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार से जा रहा था। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रोहित घायल अवस्था में मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। साथी की मौत के बाद छात्रों में रोष फैल गया। उन्होंने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुलिस अफसरों के समझाने बाद छात्रों का गुस्सा शांत हो सका। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों छात्रों के सिर में गंभीर चोट आईं थीं। वहीं छात्रों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed