{"_id":"61cf404b9d5eac7c3435a5b8","slug":"alert-regarding-new-year-police-monitored-kasganj-news-agr5196806176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष को लेकर अलर्ट, पुलिस ने की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष को लेकर अलर्ट, पुलिस ने की निगरानी
विज्ञापन
कासगंज में नववर्ष को लेकर पुलिस बल के साथ भ्रमण करते सीओ दीप कुमार पंत
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नववर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रही और चेकिंग अभियान चलाया। 31 दिसंबर के उल्लास पर पुलिस का पहरा रहा तो वहीं नए साल के पहले दिन हो हल्ला पर पाबंदी रहेगी। होटल, ढाबों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। नववर्ष पर उत्साह और उल्लास सीमित रखना होगा। पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। 31 दिसंबर से ही पुलिस अलर्ट हो गई। सीओ सिटी दीपकुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस ने होटल ढाबों पर चेकिंग की है। ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी हाल में शराब का सेवन ढाबों पर न करने दें। चेतावनी दी है कि यदि किसी भी होटल, ढाबों पर गाइडलाइन का उल्लंघन मिला तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
युवाओं ने की हैं तैयारियां
नववर्ष उत्साह से मनाएंगे। सुबह मंदिर पहुंचकर देव दर्शन करेंगे और घरों में ही पकवान बनाकर परिवार के साथ नए साल की खुशियों का आनंद लेंगे। -कुनाल गुप्ता
कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे
नववर्ष सभी के जीवन में नया सवेरा लाने वाला होता है। इस दिन भगवान की पूजा अर्चना कर परिवार और जनमानस के कल्याण के लिए आशीष मांगेंगे। परिवार के साथ नववर्ष का स्वागत करेंगे। -कांक्षी शर्मा