फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert Over Juma Namaj In Firozabad hindi news

Firozabad: मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन, शांति से निपटी जुमे की नमाज

Fri, 24 Jun 2022 06:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 06:10 PM IST
सार

पुलिस-प्रशासन की सक्रियता की बदौलत शुक्रवार को जिले में जुमे की नमाज शांति से निपट गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी रही। भारी पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट नमाज के वक्त इलाके में भ्रमण कर पूरी स्थिति पर नजर बनाए रहे। 
 

विज्ञापन
Alert Over Juma Namaj In Firozabad hindi news
ड्रोन से की गई निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में जुमा की नमाज को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। डीएम रवि रंजन के साथ एसएसपी आशीष तिवारी शहर में राउंड लेते रहे। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद नमाजी अपने घरों की ओर रवाना हो गए। पुलिस प्रशासन के साथ ही गुप्तचर एजेंसियां भी सक्रिय रहकर एक-एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थीं।

विज्ञापन


भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा टिप्पणी किए जाने के बाद से हुए विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए सुहागनगरी में पुलिस प्रशासन जुमा की नमाज के दौरान खास सावधानी बरत रहा है। पिछले तीन जुमा से शहर में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के साथ आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया जा रहा है। शुक्रवार से एक दिन पहले ही डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया था। सुबह से पुलिस फोर्स को शहर की प्रमुख मस्जिदों में तैनात किए जाने के साथ जिला स्तरीय अफसरों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया था।
विज्ञापन


 मस्जिदों पर नमाज अदा करने के दौरान पुलिस फोर्स की तैनाती रही। एसएसपी आशीष तिवारी,एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर, एसडीएम सदर मनोज कुमार सहित अन्य मजिस्ट्रेट तैनात थे। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ-साथ हाजीपुरा स्थित आगाशाही मस्जिद, शीश ग्रान स्थित बड़ी मस्जिद, मस्जिद मेवा फरोशांन, नाले वाली मस्जिद, नालबंदान मस्जिद, वसिया मस्जिद के साथ कटरा में स्थित शाही मस्जिद में पुलिस फोर्स की मुस्तैदी दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रसूलपुर प्रभारी कमलेश सिंह,सामून अली के साथ नैनी ग्लास चौराहे पर भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखाई दिए। कमोवेस इसी तरह की स्थिति जाटवपुरी चौराहा,नगला बरी चौराहा,शीतल खां रोड के साथ अन्य मार्गों पर सक्रियता दिखाई दी। उर्वशी चौराहे पर फोर्स की सक्रियता दिखाई दी। 

ड्रोन से निगरानी

एसएसपी आशीष तिवारी ने नालबंद पुलिस चौकी पर समुचे बाजार की निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से कराई। ड्रोन कैमरे से निगरानी किए जाने के दौरान कहां क्या स्थिति है एसएसपी ने एक ही स्थान से देख लिया। बाजार में किस-किस मस्जिद के अंदर नमाज चल रही है और कहां पर नमाजी पहुंच रहे हैं यह दिखाई दे रहा था।

खुला रहा बाजार

जुमा के दिन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का बाजार पूरी तरह से खुला रहा। इमामबाड़ा चौराहा के आस-पास की दुकानें सुबह से खुली रहीं। वहीं गड्ढा बाजार लगा दिखाई दिया। कमोवेश इसी तरह की स्थिति हाजीपुरा सहित अन्य बाजारों में देखने को मिली। कारखानों में काम करने वाले श्रमिक उक्त क्षेत्र में समय से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed