फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alert in mathura after bomb threat letter found

मथुरा-अयोध्या समेत कई धार्मिक शहरों में शांति भंग करने की साजिश, सुरक्षा बढ़ाई गई

Fri, 26 Apr 2019 10:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
alert in mathura after bomb threat letter found
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा, अयोध्या, इलाहाबाद और हरिद्वार समेत कई बड़े धार्मिक शहरों का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। पिछले दिनों रुड़की और शामली के स्टेशन मास्टर को भेजे गए आपत्तिजनक पत्रों में इन शहरों में घटना करने की धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन


वहीं अब मथुरा में भी इसी तरह के पत्र पहुंचे हैं। कोसीकलां में भी पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता पर पत्र पहुंचे हैं, ये भी भावनाएं भड़काने वाले हैं। खास बात यह है कि दो दिन पहले यूपी और उत्तराखंड में दो स्टेशन मास्टर के पास जो धमकी भरे पत्र पहुंचे थे, उनमें भी कुछ इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


रुड़की और शामली रेलवे स्टेशन मास्टर को भेजे गए धमकी भरे पत्र में कई रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। 13 और 16 मई का जिक्र इन पत्रों में किया गया है। इन दोनों पत्रों के आधार पर चेकिंग और सतर्कता के आदेश कर दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता को मिला धमकी भरा पत्र

एक भड़काऊ भाषा वाला पत्र मथुरा के कोसीकलां कस्बे में पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता को भी भेजा गया है। इस पत्र की भाषा भी माहौल बिगाड़ देने वाली है। इस पत्र को किसने भेजा यह भी साफ नहीं है। पूरे पत्र में उर्दू अल्फाजों का इस्तेमाल किया गया है। 

पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर में होने वाली घटनाओं से सबक लेने को भी कहा गया है। कोसीकलां संवेदनशील शहर है लिहाजा वहां मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। स्टेशन मास्टरों को मिले धमकी भरे पत्र और कोसीकलां में नेताओं के घरों पर भेजे गए पत्रों की भाषा एक जैसी ही है। 

हो सकता है कि दोनों पत्रों का आपस में कोई ताल्लुक भी हो। मथुरा में पहले भी इस तरह के पत्र मिल चुके हैं। मथुरा वैसे भी सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हर वक्त कड़ी सुरक्षा रहती है। कड़ी चेकिंग के बाद ही लोगों को भीतर प्रवेश मिल पाता है।

बख्शे नहीं जाएंगे ऐसे लोग: एडीजी

एडीजी अजय आनंद ने बताया कि इस तरह से पत्र भेजकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। खुफिया एजेंसियां तलाश में जुटी हैं। जल्द ही ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मथुरा में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।  

यूपी में बांग्लादेशियों की भी तलाश शुरू

बांग्लादेशियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मथुरा के साथ ही आसपास के जिलों में भी छानबीन की जा रही है। मथुरा में पिछले एक साल में बीस से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वृंदावन के साथ राधाकुंड और गोवर्धन में भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

मथुरा और कोसीकलां में भी कई पकड़े जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में एटीएस द्वारा भी कुछ ऐसे संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है जिनके ताल्लुकात बांग्लादेशियों से हैं। करीब बीस नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया गया है। इन नंबरों में कुछ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed