{"_id":"5cce996ebdec22071a387d6c","slug":"akshaya-tritiya-offers-discount-on-gold-jewelry-in-agra-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर 'सोने' सा दमकेगा बाजार, ग्राहकों को लुभाने के लिए पेश किए ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर 'सोने' सा दमकेगा बाजार, ग्राहकों को लुभाने के लिए पेश किए ऑफर
Sun, 05 May 2019 01:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 May 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर बाजार सोने सा दमकने को तैयार है। सराफा बाजार ने ग्राहकों के लिए पहले ही छूट के आफर पेश कर दिए हैं। डायमंड ज्वेलरी की डिमांड के कारण 30 फीसदी तक की छूट के आफरों से बाजार पटा पड़ा है। ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूमों के साथ स्थानीय सराफा व्यापारियों ने अपने ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में छूट देने की तैयारी की है।
अक्षय तृतीया पर होने वाली शादियों और इस दिन सोना खरीदने की मान्यता होने के कारण बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। सराफा बाजार के साथ कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार चहकने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
सराफा बाजार अक्षय तृतीया पर बीते सालों में भी उठान पर रहा है। ऐसे में इस बार भी सोने की मांग में इजाफा होने की उम्मीद है। हाल में मांग बढ़ने के कारण सोने के भाव में तेजी आई है। इसी से व्यापारी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बिक्री अच्छी रहेगी।

हल्की ज्वेलरी की मांग में इजाफा
एमजी रोड के ज्वेलरी शोरूम, किनारी बाजार, नमक की मंडी, जौहरी बाजार समेत ज्वेलरी की दुकानों पर हल्की ज्वेलरी का ट्रेंड आया हुआ है। सोने के दाम में हीरे की अंगूठी उपलब्ध है तो चूड़ियों की मांग भी खूब है। बेहद हल्के पेंडेंट और टॉप्स चलन में ज्यादा हैं। तनिष्क समेत ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूमों ने पूरी रेंज हल्की ज्वेलरी में पेश की है।
अक्षय तृतीया पर इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। तनिष्क ने डायमंड ज्वेलरी पर छूट के आफर पेश किए हैं। 22 कैरेट से ऊपर के गहनों पर एक्सचेंज में कोई कटौती नहीं की जाएगी, इनसे उम्मीद है कि बाजार में बिक्री अच्छी रहेगी। -अनुराग बंसल, शोरूम संचालक, तनिष्क ज्वैलरी
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद की उम्मीद अच्छी है। किसान और मध्य वर्ग की खरीद पर अक्षय तृतीया का बाजार निर्भर है। हल्की ज्वेलरी ज्यादाडिमांड में है। ब्रांडेड पर कई आफर भी हैं। -देवेंद्र गोयल, महामंत्री, श्री सराफा कमेटी